फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: निदेशालय को झूठी रिपोर्ट भेजने पर किशोर संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक निलंबित

Sat, 06 Feb 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
आगरा के सिरौली स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में 16 वर्षीय एटा निवासी किशोर की मौत के मामले में प्रभारी अधीक्षक रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि निदेशालय को झूठी रिपोर्ट भेजी गई। इसमें टीबी से मौत का नहीं बताई गई। किशोर का हेल्थ कार्ड बना था। इसके बावजूद उसकी जांच नहीं कराई। बाल एवं महिला कल्याण निदेशालय को भेजी गई रिपोर्ट में गलत जानकारी दी। हेल्थ कार्ड में फर्जी प्रविष्टियां भर दी गई थीं।
विज्ञापन

किशोर को 29 जनवरी को एटा से सिरौली स्थित किशोर संप्रेक्षण गृह लाया गया था। यहां किशोर की  स्वास्थ्य जांच नहीं की गई। उसे रात को खून की उल्टियां हुई हैं। दूसरे दिन एसएन में भर्ती कराया जहां उसकी टीबी विभाग में मौत हो गई।
 

संबंधित खबर: आगरा: खून की उल्टियां होने से सरंक्षण गृह में बंद किशोर की एसएन में मौत

विज्ञापन

चिकित्सकों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के साथ ही शिकायतों की जांच के बाद संप्रेक्षण गृह अधीक्षक की लापरवाही सामने आने पर उन्हें बाल एवं महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज राय ने निलंबित किया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अधीक्षक के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया सिटी मजिस्ट्रेट से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

डीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा
इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव से भी बाल एवं महिला कल्याण निदेशक ने स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

170 किशोर रखे गए हैं संप्रेक्षण गृह में
किशोर गृह में 10 से 18 साल के 170 किशोर हैं। एटा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और मथुरा आदि से निवासी हैं। महफूज बचपन संस्था समन्वयक नरेश पारस ने कहा गृह में कई किशोरों को टीबी हो चुकी है। उनकी जांच नहीं कराई। सभी किशोरों में टीबी फैलने की आशंका है।

चेताने के बाद भी जारी रही लापरवाही
पिछले छह माह में मासिक निरीक्षण के दौरान हर बार संप्रेक्षण गृह में खामियां मिली। जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को सुधार के लिए चेताया। निर्देश दिए लेकिन लापरवाही जारी रही।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें