सूचना पर फोर्स के साथ कोतवाल सूरज कुमार शर्मा और कृष्णानगर चौकी प्रभारी राकेश यादव पहुंच गए। उससे पहले ही हमलावर भाग गया। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। पीड़ित छात्र राहुल की तहरीर पर विवेक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे खराब
जिले के सबसे बड़े कॉलेज में शुमार बीएसए कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगालने गई पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। कारण सभी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए थे। प्राचार्य डॉ. बबीता अग्रवाल ने बताया कि आए दिन बंदरों के कारण तार टूटने से यह सीसीटीवी कैमरे खराब हो जाते हैं।
जिस गाड़ी से आरोपी छात्र आया था। उस पर विहिप लिखा हुआ था। कॉलेज की प्राचार्य बबीता अग्रवाल का कहना है कि इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी छात्र को रस्टिकेट किया जाएगा। किसी भी कीमत पर कॉलेज का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बीएसए कॉलेज में गोलियां चलने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र की तलाश में पुलिस जुटी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी सिटी ने कॉलेज में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने की बात कही है।