आगरा के अलावा आसपास के जिलों से आते हैं मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में आगरा के अलावा आसपास के जिलों फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, इटावा, हाथरस, धौलपुर से भी मरीज आते हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 10 से 12 ऑपरेशन भी होते हैं।
बाल रोग विभाग के एनआईसीयू व पीआईसीयू में ही देंगे सेवा
रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह यादव का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एनआईसीयू व पीआईसीयू में ही जूनियर डॉक्टर सेवाएं देंगे। यहां प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। बच्चों को परेशानी न हो, इसके लिए सेवाएं देने का निर्णय लिया गया है। यहां चार जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी जानकारी प्राचार्य को दे दी गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की स्थिति
आईपीडी (विभिन्न विभागों के वार्डों) में - 500 मरीज
इमरजेंसी में - 60 मरीज
आईसीयू (इमरजेंसी, एनेस्थीसिया, मेडिसिन विभाग) में - 30 मरीज
एक्यूट वार्ड (मेडिसिन विभाग) - 20 मरीज