फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में सिर पर हेलमेट और पट्टी पहन पहुंचे जूनियर चिकित्सक, ये है वजह

Sat, 15 Jun 2019 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नेत्र रोग विभाग में सिर पर पट्टी और हेलमेट पहनकर पहुंचे जूनियर चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में जूनियर चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट का मामला गरम होता जा रहा है। उनके समर्थन में आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर चिकित्सक भी शामिल हो गए हैं। शनिवार को चिकित्सकों ने सिर पर पट्टी बांधकर और हेलमेट पहनकर मरीजों को देखा। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) के अध्यक्ष डा. भूपेंद्र चाहर का कहना है कि पश्चिम बंगाल में जूनियर चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जूनियर चिकित्सकों को तत्काल सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। शनिवार को सभी जूनियर चिकित्सकों ने पट्टी बांधकर और हेलमेट पहनकर विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में सिर पर पट्टी पहन पहुंचे जूनियर चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाह्य रोग विभाग में आने वाले मरीजों का इलाज पट्टी बांधकर किया गया है। वहीं ओपीडी के साथ साथ अन्य वार्डों में जूनियर चिकित्सकों ने बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग, कैंसर रोग, मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग सहित अन्य ओपीडी में जूनियर डॉक्टरों के सिर पर पट्टी बंधी देख मरीज और तीमारदार कुछ असहज हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें