फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा अलविदा आज, तैयारियां पूरीं: ताजमहल की मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज

Fri, 29 Apr 2022 09:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि बड़ी मस्जिदों में भीड़ से बचने के लिए आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करें। 
विज्ञापन
ताजमहल की मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकद्दस रमजान में शुक्रवार को अलविदा के जुमा की नमाज अदा की जाएगी। ताजनगरी की शाही जामा मस्जिद, ताजमहल मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में नमाज होगी। मस्जिद इंतजामिया कमेटियों ने नमाज की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी मस्जिदों में भीड़ से बचने के लिए आसपास की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


इस्लामिया लोकल एजेंसी के सचिव आजम खान मलिक ने बताया कि शाही जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। ताजमहल की शाही मस्जिद, लोहामंडी शाही मस्जिद, मस्जिद कलां, नूरी मस्जिद समेत शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा होगी। नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम का कहना है कि मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा का जुमा कहा जाता है। इसके साथ ही ईद की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। 

लोगों से की गई है यह अपील

हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी और इस्लामिया लोकल एजेंसी से जुड़े अदनान कुरैशी ने अपील की है कि मौजूदा हालात देखते हुए जरूरी है कि लोग अपने इलाकों की मस्जिदों में ही अलविदा की नमाज अदा करें। इससे जामा मस्जिद सहित बड़ी मस्जिदों में भीड़ का दबाव कम होगा और सड़क पर नमाज पढ़ने से बचा जा सकेगा।

नमाज का वक्त

कैंथ वाली मस्जिद : दोपहर 1:30 बजे

विज्ञापन

ताजमहल मस्जिद : दोपहर 1:45 बजे
अकबरी मस्जिद : दोपहर 1:45 बजे
लोहामंडी मस्जिद : दोपहर 2:00 बजे
मस्जिद टाल हबीबुल्लाह : दोपहर 2:00 बजे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें