फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: शिकायतों की रोज दोपहर 12 बजे से सुनवाई करेगी महामारी समिति

Sun, 16 May 2021 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर आगरा में कोविड मरीजों के बेहतर उपचार एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति रोज लोक शिकायतों की सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अस्पतालों में इलाज में लापरवाही हो या अधिक बिल वसूली। जांच नहीं हो रहीं या रिपोर्ट मिलने में देरी। दवाएं नहीं मिलने से ऑक्सीजन की किल्लत, सैनिटाइजेशन न होना। कोविड महामारी से जुड़ी हर शिकायत की सुनवाई रोजाना दोपहर 12 बजे से नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित महामारी लोक शिकायत समिति करेगी।

विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो कोविड मरीजों के बेहतर उपचार एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की अध्यक्षता में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकान्त अवस्थी एवं एसएन मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. मनीष बंसल समिति के सदस्य हैं। समिति रोजाना दोपहर 12 बजे नगर निगम परिसर में बने कमांड कंट्रोल रूम पर जन शिकायतों की सुनवाई करेगी। कोई भी व्यक्ति समिति के समक्ष लिखित प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर सकता है।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए तहसील में एसडीएम से शिकायत कर सकते हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनहित याचिका के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति संबंधित एसडीएम पर सीधे जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सभी एसडीएम ऐसी शिकायतों को जनपद स्तर पर गठित महामारी लोक शिकायत समिति के लिए भेजेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंडल में छह दिन रह कर निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी
उधर, कोरोना प्रभावित मरीजों के उपचार एवं संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए शनिवार को शासन ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। छह दिन रहकर जिलों की रिपोर्ट शासन के लिए बनाएंगे। आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता आगरा के नोडल अधिकारी बनाए हैं। 

जल निगम प्रबन्ध निदेशक व नगर विकास सचिव अनिल कुमार को मैनपुरी, यूपीएसआईडीसी के सीईओ मयूर माहेश्वरी को मथुरा और आईएएस रिगिज्यान सैम्फिल को फिरोजाबाद का नोडल अधिकारी बनाया है। इन्हें शनिवार से जिलों में सप्ताहभर के लिए कोविड नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करनी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें