फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडा की करतूत पहुंची योगी तक, सीनियर देंगे ड्यूटी

Wed, 12 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
Doctor
विज्ञापन
इलाज में देरी, तीमारदार ने उफ भी की तो मारपीट शुरू। एसएन मेडिकल कालेज में इमरजेंसी में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। इन घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर सख्त हैं। ऐसे में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज में इमरजेंसी में जूनियर डाक्टरों के साथ सीनियर भी ड्यूटी देंगे। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक प्रो. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी खासकर नाइट में जूनियर डाक्टरों के साथ वरिष्ठ चिकित्सक की ड्यूटी रहेगी। प्राचार्य को रोस्टर प्लान के तहत वरिष्ठों को तैनात करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


संसाधनों की कमी से होते झगड़े: जूडा अध्यक्ष
जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास मिश्रा बताते हैं इमरजेंसी में मारपीट की एक बड़ी वजह संसाधनों की कमी है। ओटी में पर्याप्त इंस्टूमेंट नहीं हैं, दवाओं की कमी रहती है। ऐसे में गंभीर मरीज को जब दवा न होने की बात कही जाती, तीमारदार भड़क जाते और मारपीट पर उतारू हो जाते। बताया कि एक जूनियर डाक्टर 16-18 घंटे ड्यूटी पर रहता है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में ये है स्थिति
मेडिसिन: 12
बाल रोग: 11
हड्डी विभाग: 07
सर्जरी विभाग: 08
आइसोलेशन: 02
ट्रामा सेंटर: 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें