फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुबेरपुर से आईएसबीटी तक के सफर में लगे 80 मिनट, जाम में फंसे लोगों का हुआ बुरा हाल

Sun, 10 Sep 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नेशनल हाईवे-19 पर जाम में फंसने से  लोग परेशान रहे। किसी की ट्रेन छूट गई तो कोई समय से डॉक्टर के पास नहीं पहुंच सका। कुछ मिनटों की दूरी तय करने में घंटे लग गए। 
 
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर जाम से लोग परेशान रहे। फिरोजाबाद में सुभाष तिराहे से शनिवार दोपहर को चली मैनपुरी डिपो की बस ने फिरोजाबाद का सेंट जोंस चौराहा पार करते ही रफ्तार पकड़ ली। लेकिन कुबेरपुर से आईएसबीटी तक बस पहुंचने में 1:20 घंटे लग गए, जबकि यह दूरी मात्र 30 मिनट की है।
विज्ञापन


एत्मादपुर पार करते ही कुबेरपुर से बस की धीमी हुई रफ्तार ने लोगों को परेशान कर दिया। कुबेरपुर पहुंचते ही बस के पहिये थम गए। नोएडा कट तक लंबा जाम लगा था। बस में बैठे लोगों के जेहन में तमाम सवाल उठ रहे थे। कुछ लोग बतियाने लगे आगे कोई हादसा हुआ है... एक परिवार को डॉक्टर के पास जाने की जल्दी थी। महिला को मथुरा से ट्रेन पकड़नी थी। परेशान महिला बार-बार फोन पर परिजन को स्थिति बता रही थी। 

करीब 20 मिनट बाद बस नोएडा कट से पहले डायवर्जन पर पहुंची। आगरा कैंट से ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचने की बेचैनी कई यात्रियों में थी। रामबाग से पहले हाईवे पर लंबा जाम नजर आया। यात्रियों ने बस चालक से बस सर्विस रोड पर लेने का दबाव बनाया तो कुछ यात्री हाईवे सर्विस रोड पर न जाने की सलाह देने लगे। मंडी समिति से वाटरवर्क्स तक बस को पहुंचने में 30 मिनट लगे भगवान टॉकीज तक पहुंचने में भी 30 मिनट लग गए। यहां से आईएसबीटी तक पहुंचने में 30 मिनट लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें