फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल पहुंचकर देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को लखनऊ से संयुक्त निदेशक (मलेरिया) के नेतृत्व में जनपद पहुंची टीम ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब दो बजे संयुक्त निदेशक डॉ. अवधेश यादव तीन सदस्सीय टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने सीएमएस से अस्पताल में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्वयं भी सभी वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
तीमारदारों से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और उपचार के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संयुक्त निदेशक और उनके साथ आए कीट वैज्ञानिक सुदेश कुमार और लैब टेक्नीशियन जवाहर भवन लखनऊ अमित कुमार ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषि प्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, एमसीएमओ डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, रवींद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें