फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में होने जा रही सेना भर्ती रैली, इन जिलों के आवेदक हो जाएं तैयार

Wed, 27 Sep 2017 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका आया है। सेना भर्ती कार्यालय आगरा के 6 जिलों आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और कासगंज जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 21 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। आनंद इंजीनियरिंग कालेज, कीठम में होने वाली भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो पांच नवंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन


आगरा और पड़ोसी छह जिलों के युवाओं को भर्ती के लिए पहले वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। www.joinindianarmy.nic.in पर 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं जो पांच नवंबर की मध्य रात्रि तक हो सकेंगे। पहली बार सेना भर्ती रैली में आधार कार्ड को लिंक कराना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय आधार कार्ड संख्या लिंक करानी होगी। 

आधार कार्ड नंबर के बिना कोई भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल सकेगा। सेना भर्ती कार्यालय आगरा ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपना ऑन लाइन पंजीकरण वेबसाइट पर कराया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें