फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दुकान के बेसमेंट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन दुकान के बेसमेंट में युवक शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे कीमशक्कत के बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि करीब 10-12 दिन पूर्व युवक की हत्या करने के बाद शव को बेसमेंट में फेंका गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक पर लोग पहुंचे तो वहां तेज दुर्गंध आ रही थी। इस पर कुछ लोगों ने निर्माणाधीन दुकान के बेसमेंट में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बेसमेंट में एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया।

बैंक के पड़ोस में शव पड़े होने की जानकारी पर थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बेसमेंट का निरीक्षण करते हुए पाया कि शव किसी पुरुष का है।
विज्ञापन


शव से उठती दुर्गंध के चलते वहां खड़ा होना भी मुहाल हो रहा था। ऐसे में बेसमेंट में कोई घुसने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस ने पहले शव को निकालने के लिए जेसीबी को मंगलवाया, लेकिन उससे निकालने में सफलता नहीं मिली।

करीब दो घंटे बाद पुलिस ने सफाई कर्मचारियों के साथ बेसमेंट में उतरकर शव को किसी तरह बाहर निकाला। शव बुरी तरह सड़ गया था, जिसमें कीडे़ तक पड़ गए थे। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव सड़ागला होने पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

माना जा रहा है कि युवक की करीब 10 से 12 दिन पूर्व हत्या कर शव को बेसमेंट में फेंका गया है। मृतक बनियान और काले रंग की पेंट पहने था। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव बेसमेंट में कैसे पहुंचा, उसकी हत्या हुई है या वह उसमें गिरकर मरा है। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें