फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर नकदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने ती मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी मेघ सिंह शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर के बरामदा में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा दिया। चोर एक कमरे के अंदर प्रवेश कर गए। कमरा में रखे बक्सा के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये के जेवर, 28 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
शनिवार की सुबह जागने पर मेघसिंह को घर में हुई चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी जुटाई। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच कर रही है।
विज्ञापन

अप्रैल में है बेटे की शादी
विक्रमपुर निवासी मेघ सिंह के पुत्र राम नाराण की शादी तय हो चुकी है। 28 अप्रैल को उसकी बारात जानी है। चोर बहू के लिए बनवाए गए जेवर और नकदी चुरा ले गए। वारदात के बाद मेघ सिंह व परिजन बेहद परेशान हैं। गृहस्वामी ने बताया कि बेटे की शादी के लिए तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें