मैनपुरी। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बीच पर्यटन संवर्धन योजना के तहत लालपुरी मंदिर महाराज मेला स्थल, बिधूना स्थित मार्कंडेय ऋषि आश्रम, खप्पर वाले बाबा सेवा आश्रम शिवसिंहपुर मंछना मंदिर पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। साथ ही विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
आबकारी मंत्री ने विकासखंड सुल्तानगंज में अभिलेखागार, सामुदायिक भवन, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण किया। आबकारी मंत्री ने विधानसभा भोगांव के सुल्तानगंज ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों की विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, डीपीआरओ स्वामीदीन, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, अरविंद तोमर, कलक्टर सिंह राजपूत, महाराज सिंह शाक्य, विशंभर तिवारी मौजूद रहे।
पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शनिवार को लोकार्पण कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत की ओर से 12.10 करोड़ की लागत की पांच परियोजनाओं का जिला पंचायत परिसर में लोकार्पण किया। भोगांव में बरहट संतोषपुर मार्ग से ग्राम संतोषपुर में रजवाना संपर्क मार्ग, विधानसभा किशनी में किशनी-करहल मार्ग पर सेहा खुर्द से आईटी सौज संपर्क मार्ग, विधानसभा क्षेत्र करहल में घिरोर-शाहजहांपुर मार्ग पर संपर्क मार्ग, विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में खिरिया पीपर में बेवर ब्रांच संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। एसडीएम सदर ऋषिराज, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तपेश वर्मा, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी मौजूद रहे।