फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के बैग से लाखों के आभूषण-नकदी किए पार

विज्ञापन
टूंडला में ईको गाड़ी से लाखों के जेबर-नगदी पार होने पर जानकारी देता दंपति - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। दीपोत्सव पर गुजरात से घर लौट रहे दंपती के बैग से कार सवार बदमाशों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दंपती को टूंडला ओवरब्रिज पर उतारकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी पर दंपती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एटा के थाना सकरौली गांव धर्मपुर निवासी नीलू पुत्र मुरारीलाल गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके साथ ही उसका परिवार रहता है। दीपावली पर वह घर आने के लिए सोमवार रात पत्नी आरती के साथ गांव के लिए निकला था। मंगलवार सुबह आठ बजे वह आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी एक ईको कार उनके पास आकर रुकी। कार में पहले से तीन महिलाएं और चालक सहित तीन पुरुष सवार थे।
कार चालक ने एटा जाने के लिए आवाज लगाई तो दंपती गाड़ी में पहले से महिला यात्री देखकर सवार हो गए। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने दंपती के बैग से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। टूंडला ओवरब्रिज पर चालक ने कार में सीएनजी डलवाने की बात कहते हुए दंपती को उतार दिया और फरार हो गए। यहां महिला ने बैग चेक किया तो आभूषण-नकदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए। चीखपुकार पर लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित नीलू ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि गाड़ी सवार बदमाशों ने दंपती के साथ टप्पेबाजी कर जेवर और नकदी चोरी किए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें