फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शहर में सक्रिय हुए चोर, दो घरों के ताले तोड़ गहने व नकदी चोरी

Sun, 03 Jul 2022 04:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिले में चोरों का आतंक फिर से बढ़ गया  है। बीती रात दो घरों के ताले तोड़ चोरों ने करीब छह लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब लोगों ने घरों के ताले टूटे हुए देखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र स्थित दो घरों के ताले तोड़ कर चोरों ने करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र में चोर एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। शहर की गीतापुरम कालोनी और आवास विकास कालोनी स्थित दो घरों को निशाना बनाया है। आवास विकास निवासी नीलेश कुमार पत्नी व बच्चों के साथ किसी काम के लिए आगरा गए हुए थे। शनिवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह नीलेश जब घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। गृहस्वामी ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी करीब, डेढ़ तोला, पायल, मोबाइल, 35 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। 

वहीं दूसरी वारदात आगरा रोड गीतापुरम कालोनी निवासी सीमा सिंह के घर में हुई। सीमा ने बताया की शनिवार की उनके पति हाकिम एक मामले में फर्रुखाबाद जेल में हैं। शनिवार की रात तबियत खराब होने पर वह राधारमन रोड पर रहने वाली अपनी ननद के यहां गईं थीं। रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह आकर देखा तो अल्मारी व बक्सा में रखी सोने की चेन दो तोला, सोने की चूड़ी, पायल, 45 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की इन वारदातों के बाद पीड़ितों की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

जांच कर रही पुलिस 

सीओ सिटी विजयपाल सिंह ने बताया  कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है, मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चोरों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें