फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करना पड़ गया भारी: जिन युवकों को रास्ता बताया, वो निकले लुटेरे; महिला से लूट ले गए सोने के जेवर

Thu, 19 Dec 2024 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एक महिला को रास्ता बताना महंगा पड़ गया। जिन युवकों को उसने पता बताया, वो ही उससे सोने के कुंडल और अंगूठी लूट ले गए। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में टप्पेबाजों ने महिला को ठगी का शिकार बनाया। गैंग में शामिल किशोरी ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका। बाद में रुमाल मुंह पर फेरकर कुंडल और अंगूठी उतरवा ली। कागज की गड्डी भी बैग में रखकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


हसनपुरा लोहामंडी निवासी रश्मि ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे वह घर से नौबस्ता जाने के लिए निकली थीं। नौबस्ता के पास किशोरी मिली। उसने मथुरा का रास्ता पूछा। बाद में कहने लगी कि उसके पास रुपये नहीं है। वह कैसे जाएगी। उनसे किराए के लिए रुपयों की मांग की। इस दौरान एक युवक आ गया। वो कहने लगा कि बच्ची की मदद कर दो।

उन्होंने मना किया तो युवक ने 50 रुपये लड़की को दे दिए। बाद में युवक ने एक पैकेट दिखाया। उसके अंदर 500 रुपये के नोटों की गड्डी थी। कहा कि इनमें से आधे रुपये ले लो। जब मना कर जाने लगीं तो रुमाल उनके मुंह पर घुमा दिया। इस पर उन्हें ठीक से होश नहीं रहा।
विज्ञापन


उन्होंने युवक और किशोरी के कहने पर सोने के कुंडल और हाथ से अंगूठी उतारकर दे दी। इनकी कीमत तकरीबन 1.50 लाख रुपये है। आरोपियों ने उन्हें एक कागज की गड्डी दे दी, जिसमें ऊपर की तरफ 500 का नोट भी लगा था। उन्हें कुछ देर बाद घटना का पता चला। इस पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस कैमरों की फुटेज की मदद से बच्चों की पहचान में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें