फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आभूषण कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस बोली- भाई से मिली जानकारी पर की जा रही जांच

Wed, 27 Apr 2022 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो आगरा। 

सार

थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। इसका कारण पता किया जा रहा है। भाई उमेश ने कुछ जानकारी दी है। उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना न्यू आगरा के तुलसी फ्लोर बसेरा अपार्टमेंट में रहने वाले आभूषण कारोबारी 35 वर्षीय विनोद वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


विनोद वर्मा की मऊ रोड पर गौरांश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह तुलसी फ्लोर बसेरा अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। उनकी पत्नी अलका और दो साल का बेटा है। उनके बड़े भाई उमेश वर्मा ने बताया कि विनोद दोपहर में पत्नी को रिश्तेदार के घर पर छोड़कर आए थे। घर पर मां शशि वर्मा मौजूद थीं। शाम को वह भी मंदिर चली गईं। 6:30 बजे लौटकर आईं तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। टीवी चलने की आवाज आ रही थी। 

उन्होंने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। उन्हें शक हुआ। इस पर आसपास के लोगों को बताया। किसी तरह गेट तोड़ा गया। अंदर कमरे में पंखे से फांसी के फंदे से विनोद वर्मा लटके हुए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें