फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद रहे सपा नेता का अस्पताल किया गया सील

Wed, 27 Apr 2022 05:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद रहे सपा नेता नवल किशोर शाक्य के अस्पताल पर सीएमओ ने छापामार कार्रवाई की। ये अस्पताल बिना पंजीकरण के दो साल से चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शिकोहाबाद रोड स्थित जीवक अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सील कर दिया। इसे बिना पंजीकरण के दो साल से चलाया जा रहा था। ये अस्पताल पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार रहे नवल किशोर शाक्य का है।

विज्ञापन

2021 में हुआ था तलाक

जीवक अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के मालिक डॉ. नवल किशोर शाक्य हैं। डॉ. शाक्य पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा नेत्री सांसद संघमित्रा मौर्या के पति थे, जिनका 2021 में तलाक हो गया था। बताया गया है कि ये अस्पताल डॉ. नवल किशोर शाक्य  सहित पांच लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था। डॉ. शाक्य पहले बसपा और बाद में सपा से जुड़े रहे हैं।

मिल रही थी शिकायतें 

अनधिकृत रूप से अस्पताल संचालित होने की शिकायत प्रशासन और सीएमओ को मिल रही थी, जिसके बाद बुधवार को डिप्टी सीएमओ एवं झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि यहां पर 22 बेड पाए गए, चार मरीजों का उपचार चल रहा था। अस्पताल में वेंटीलेटर से लेकर अन्य सुविधाएं अवैध रूप से मुहैया कराई जा रहीं थीं।  अस्पताल सील करने से पहले उपचाराधीन मरीजों को सुविधा के अनुसार अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया।

चलाया जा रहा है अभियान 

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे अस्पताल और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को शिकोहाबाद रोड स्थित साक्षी नगर पेट्रोल पंप के सामने मोहल्ला वीरांगना अबंतीवाई नगर पर टीम को भेजा गया। अस्पताल अनधिकृत रूप से संचालित होते मिला, जिस पर कार्रवाई की गई है। नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें