फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल मिल कालोनी में बंद मकान से चोरों ने आभूषण एवं नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर की तेल मिल कालोनी स्थित बंद मकान से शुक्रवार की रात चोर ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिजन वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने फर्रुखाबाद गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।
विज्ञापन

योगेश शर्मा परिवार के साथ फर्रुखाबाद शादी समारोह में गए थे, जिससे मकान पर कोई नहीं था। शुक्रवार की रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। मकान में प्रवेश कर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह योगेश कुमार जब फर्रुखाबाद से घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देख हैरान रह गए। घर के अंदर का सामन बिखरा पड़ा था। बक्सा नजदीक ही बिजलीघर के समीप पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को योगेश कुमार ने बताया कि चोर लगभग 60000 की नकदी एवं 9.5 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।
60 हजार की नकदी और आभूषण चोरी, दी तहरीर
कस्बा के मोहल्ला धनपाल निवासी कमल कुमार सक्सेना परिवार के साथ फरीदपुर बरेली वैवाहिक समारोह में गए थे। उनका मकान खाली पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ लिया। कमरे मे रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी लगभग 60 हजार रुपये की नकदी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, 6 अंगूठी, तीन चेन व दो चूड़ी सोने व अन्य चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर मकान से दो एलपीजी सिलिंडर एवं अन्य घरेलू सामान भी ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें