फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को जेल में ही दें प्राथमिक उपचार

विज्ञापन
जेल में निरीक्षण के दौरान बंदियों से पूछताछ करते प्राधिकरण सचिव तेंद्रपाल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बंदियों को जेल में ही प्राथमिक उपचार दिया जाए। गंभीर हालत होने पर उनको जिला अस्पताल भेजा जाए। यह बातें शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तेंद्रपाल ने जेल निरीक्षण के दौरान कहीं। बैरकों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बंदियों के लिए बनाए गए भोजन की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। बंदियों के शिकायत करने पर जेल अधीक्षक से कहा कि बंदियों को जेल अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिन बंदियों के पास मुकदमा लड़ने के लिए वकील नहीं हैं, उनकी सूची बनाकर प्राधिकरण को भेजी जाए। इससे उनको मुकदमा लड़ने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वकील मुहैया कराया जा सके। बंदियों की मामूली समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार वरीयता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस मौके पर जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा, जेलर एससी पांडेय, प्राधिकरण कार्यालय सहायक अवनींद्र प्रताप सिंह, पैरालीगल वालंटियर जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें