फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारी को दुकानदारों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ठगने के लिए पहुंचे गिरोह के एक सदस्य को दुकानदारों ने शनिवार को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं, इस दौरान उसके तीन साथी भागने मेें कामयाब रहे। पुलिस पकडे़ गए ठग से पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र में बीते चार दिनों से ठगों की एक टोली दुकानदारों को ठगने का काम कर रही थी। उक्त लोग अपने आप को जीएसटी अधिकारी बताते हुए वसूली कर रहे थे। शनिवार को एक हार्डवेयर की दुकान ठगों की ये टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

दुकानदार से जीएसटी पंजीकरण के बारे में जानकारी लेने लगी। दुकानदार ने अपने कागजात दिखाए, लेकिन अधिकारी बनकर आए ठग अब उसे धमकाने लगे। दुकान पर हंगामा होता देख आसपास के दुकानदार जमा हो गए। एक साथ कई दुकानदारों से खुद को घिरा देख ठग घबरा गए। पोल खुलते ही दुकानदारों ने पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान तीन ठग वहां से भाग गए। एक को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।
जीएसटी सेल्स एक्जीक्यूटिव बता रहा था अपने आपको
इस दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेश कुमार निवासी इच्छापुर बरनाहल बताया। साथियों के नाम सतेंद्र कुमार बताया। उसने बताया कि वह जीएसटी सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं। हेड ऑफिस कुर्सी रोड लखनऊ में है। जानकारी मिलने के बाद टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार एडवोकेट पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। दुकानदारों ने बताया कि टीम चार दिन से दुकानों पर अवैध वसूली कर रही है। दुकानदार अरविंद दुबे की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें