कासगंज। जेसीआई (कासगंज जागृति) का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक सेवा के कार्यों का दायरा बढ़ाने सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेसी आस्था के साथ शिल्पी जैन ने कराया।
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रुचिर गोयल, मंडल उपाध्यक्ष मनीष कक्कड़ ने अध्यक्ष रीता अग्रवाल, सचिव साक्षी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीना अग्रवाल एवं संस्था के सदस्यों को सामाजिक कार्यों को विधिवत सुचारू रखने की शपथ दिलाई गई। समय निष्ठता का उपहार नीतू अग्रवाल को दिया गया। आगंतुकों का स्वागत अमीष सिंघल, शंभू अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल ने किया। जूनियर जेसी अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गणेश वंदना अन्वी अग्रवाल ने की। प्रिंश ने देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। मिष्टि ने मुख्य अतिथि और मंडल उपाध्यक्ष का परिचय मुक्ति ने कराया। संचालन पारुल अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल ने किया। समारोह में आकांशा अग्रवाल, डॉली अग्रवाल, रेनू सोन, अर्चना गुप्ता, ऋतु मिश्रा, नीतू अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, लीना गर्ग, रीता गर्ग, स्वाति अग्रवाल, शामिल रहीं।