फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड: गुरु भाई ने रामवृक्ष यादव के अपहरण की रिपोर्ट के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा, दिया प्रार्थनापत्र

Tue, 23 Nov 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दो जून 2016 की शाम पांच बजे जवाहर बाग में जैसे ही तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसएचओ फरह संतोष यादव ने पुलिस टीम के साथ कारागार की तरफ से दीवार तोड़कर कब्जा लेने का प्रयास किया तो ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों अधिकारी शहीद हो गए। इसी दौरान कब्जाधारियों का नेतृत्व कर रहे रामवृक्ष यादव गायब हो गया। 
 
विज्ञापन
रामवृक्ष यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में हुए जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के गुरुभाई राजनारायण शुक्ला ने रामवृक्ष के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिए गए प्रार्थनापत्र में उसने बुलेरो सवार अज्ञात पुलिसकर्मियों पर अपरहण कर गायब करने या फिर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

धरने पर बैठे थे
राजनारायण शुक्ला निवासी मिसरौलिया दुर्वासा जिला बस्ती की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार वर्ष 2014 में जवाहर बाग में रामवृक्ष यादव निवासी गांव रायपुर बागपुर थाना मरदह जिला गाजीपुर अपने गुरु जय गुरुदेव का मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए धरने पर बैठे थे। उन्हें हटाने के लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, मथुरा प्रशासन और जयगुरुदेव के अनुयायियों ने दो जून 2016 को हम लोगों पर गोली चलवाईं। बचने के लिए मैं तथा हरनाथ सिंह ,विवेक यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, अमित गुप्ता तथा रामवृक्ष भागे।
रामवृक्ष यादव को गाड़ी जबरन डाल कर ले गए
इसी दौरान पुलिस लाइन के पास बोलेरो सवार कुछ पुलिस वाले रामवृक्ष यादव को गाड़ी जबरन डाल कर ले गए। उन्हें न तो आज तक जेल भेजा है ना ही पेश किया है। हम लोग पुलिस से जानकारी करते रहे, लेकिन हमें कोई भी जानकारी नहीं मिली। हम जानना चाहते हैं कि रामवृक्ष यादव पुलिस की अभिरक्षा में है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है। राजनारायण ने अदालत से अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामवृक्ष यादव के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि राजनारायण  की ओर से अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सीबीआई का इंतजार कर रहे थे
राजनारायण ने बताया कि इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। इसलिए हमें उम्मीद थी कि सीबीआई कुछ करेगी। लेकिन सीबीआई ने कुछ नहीं किया। इसलिए हमें अब न्यायालय की शरण में आना पड़ा है।
रामवृक्ष यादव को पुलिस ने बताया था मृत
जवाहर बाग में धरना प्रदर्शन करने वाले रामवृक्ष यादव को पुलिस ने मृत बताया था। एक शव की पुलिस ने रामवृक्ष यादव के साथी हरनाथ से पहचान भी कराई थी। बाद में हरनाथ ने बताया था कि उससे पुलिस ने जबरदस्ती शिनाख्त कराई थी। रामवृक्ष यादव के इस शव की डीएनए की जांच भी कराई गई थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। जयगरुदेव पेट्रोल पंप पर हमले के मामले में वांछित रामवृक्ष यादव के नाम वारंट भी निकले थे।
संबंधित खबर...

जवाहर बाग कांड: अभी तक नहीं आई मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की डीएनए रिपोर्ट, अदालत में प्रार्थनापत्र देंगे वकील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें