फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मुकुल द्विवेदी पार्क हो सकता है जवाहर बाग का नाम, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 07 Dec 2019 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जवाहर बाग का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री साथ अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंसा की आग में झुलसे मथुरा के जवाहर बाग की सूरत जल्द ही संवरने वाली है। योगी आदित्यनाथ सरकार जवाहर बाग का कायाकल्प करने साथ इसका नाम भी बदल सकती है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


उद्यान विभाग की 153 एकड़ जमीन पर फैले जवाहर बाग का सौंदर्याकरण कराया जा रहा है। इसके तहत सूर्य नमस्कार (योग करने का स्थान), सेंटल स्क्वॉयर, पाथ वे, बच्चों के लिए पार्क, फव्वारा के साथ अन्य कार्य होने हैं। 

इसी के चलते प्रदेश के उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार की सुबह जवाहर बाग के निरीक्षण का किया। उनके साथ नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, विकास प्राधिकरण वीसी नगेंद्र प्रताप और महापौर मुकेश आर्य बंधु भी रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक काम पूरा करने का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। 31 जनवरी तक कार्य होने थे, अब फरवरी तक का समय दिया गया, लेकिन गुणवत्ता के साथ ही जवाहर बाग में कार्य कराए जाएं। 

उर्जामंत्री ने कहा कि जवाहर बाग का नाम शहीद मुकुल द्विवेदी पार्क करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हम इसके लिए प्रयासरत है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन मुहर लगा सकता है।  

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जवाहर बाग में युवाओं के लिए जिम, बच्चों के लिए पार्क और मॉर्निंग वॉक के लिए पूरी सुविधा होगी। यहां पर फलदार और हवादार वृक्ष लगाए जाएंगे। यह पार्क मथुरावासियों के लिए एक तोहफा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें