फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी 32 वार्डों में छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
पंजाबी कालोनी में पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू का शहर की विभिन्न कालोनियों में पूरा असर दिखाई दिया। शहर की पॉश कालोनियों सहित सभी मोहल्लों के लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन दिया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। गली-मोहल्लों में भी लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कॉलोनियों की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। एक दो लोग निकले भी तो उन्हें गली में कोई नहीं मिला तो वो भी अपने घर में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी
कॉलोनी की मुख्य गली में घुसते ही मिठाई की दुकानें हैं। ये दुकानें शनिवार रात से बंद थीं। आगे बढ़ने पर कॉलोनी की गली नंबर एक व दो में सन्नाटा पसरा हुआ था। घरों के बाहर कोई आदमी नहीं था, सिर्फ गाड़ियां ही खड़ी थीं। केवल गली नंबर एक या दो की ही यह दशा नहीं थी। कॉलोनी की सभी 12 गलियों में हालात एक जैसे ही थे। एक-दो घरों से कुछ लड़के बाहर निकले भी, लेकिन जब उन्हें कोई गली में बाहर नहीं नजर आया तो वो भी अपने घरों के लिए लौट गए। कुछ लोग अपने घरों की खिड़कियों से बाहर का नजारा देखते हुए देखे गए। कुछ लोग चाय, पान, तंबाकू, गुटखा आदि आदि के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन दुकानें बंद देख वे भी घरों में लौट गए।
राजा का बाग
कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा था। लोग अपने घरों में ही छुपे हुए थे। कॉलोनी के प्रसिद्ध समोसे वाले की दुकान भी शनिवार रात से ही बंद थी। जहां पूरे दिन लोगों की भीड़ रहती थी, वहां रविवार को सन्नाटा था। कॉलोनी की सभी 20 गलियों की दुकानें पूरी तरह से बंद थीं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। लोगों ने प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू का पूरी तरह से समर्थन किया। इस मोहल्ले के लोग भी पान-तंबाकू, बीड़ी आदि के लिए तरसते रहे। दो एक लोग बाहर निकले भी, लेकिन दुकानें बंद देख वे भी अपने घरों में जाकर बैठ गए। घरों में लोग पूरे दिन टीवी चैनलों पर समाचार देखते रहे। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लोगों ने अपने घरों में रहना ही अच्छा समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें