फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दाऊजी मंदिर में 26 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, आधी रात को दिखेंगे बेशकीमती जेवरात

Sun, 25 Aug 2024 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विश्व प्रसिद्ध श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं नंदोत्सव 27 को मनाया जाएगा। 26 अगस्त की मध्य रात्रि को विशेष हीरे जवाहरात के दर्शन होंगे। 
 
विज्ञापन
दाऊजी महाराज मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं नंदोत्सव 27 अगस्त को मनाने की विशेष तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 26 अगस्त की मध्य रात्रि को विशेष अभिषेक व विशेष श्रृंगार के साथ हीरे जवाहरात के विशेष दर्शन होंगे।
विज्ञापन




 

 मध्य रात्रि में दर्शनों को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। 27 अगस्त को सुबह विशेष आयोजन नंदोत्सव का होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। कार्यवाहक रिसीवर केपी तोमर ने न्यायालय में आवेदन किया था कि श्रीदाऊजी महाराज मंदिर के खजाने में जमा आभूषणों को धारण करने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

न्यायालय द्वारा कोर्ट कमिश्नर के रूप में अनुराग सिंह व उनके सहयोगी में अवनीश उपाध्याय एडवोकेट, शैलेंद्र गौतम एडवोकेट को नियुक्त किया है। जो 26 को मध्य रात्रि में बेशकीमती आभूषणों हीरे जवाहरात आदि को वीडियोग्राफी के साथ सूची बनाकर निकाल कर धारण करवाएंगे।  27  अगस्त को नंदोत्सव के सूची बनाकर लाकर में रखवा चाबी न्यायालय को सोपेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें