फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: हेमा बनीं यशोदा की नृत्य प्रस्तुति... मंत्रमुग्ध हुए सीएम सहित अन्य दर्शक, देखें वीडियो

Mon, 26 Aug 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ सीएम योगी ने किया। इस दौरान पांच्जनय प्रेक्षागृह में यशोदा कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। यशोदा बनीं सांसद हेमा की शानदार प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 

 
विज्ञापन
यशोदा बनीं हेमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथक नृत्यांगना, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमामालिनी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पांच्जनय प्रेक्षागृह में सीएम व अन्य भक्तों के समक्ष यशोदा कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। करीब 40 मिनट की प्रस्तुति ने सीएम योगी सहित अन्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रेक्षागृह गूंज उठा।
विज्ञापन


विज्ञापन


हेमामालिनी यशोदा बनी और उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म, उनके लालन-पालन, उनकी कलाओं, शरारतों, यशोदा मां के नंदलाल के प्रति प्रेम को इस नृत्य नाटिका में पेश किया। उनके साथ कलाकारों की एक पूरी टीम थी, जिसने द्वापर काल में हुए श्रीकृष्ण के जन्म की लीला को मंच पर जीवंत कर दिया। इससे पूर्व हेमा मालिनी ने मीराबाई महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी थी, जिसे ब्रज सहित दुनियाभर के लोगों ने काफी सराहा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें