फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: मोती एवं रत्नों से जड़ित पोशाक धारण करेंगे द्वारिकाधीश, जन्माष्टमी की ये है तैयारी

Sat, 24 Aug 2024 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी द्वारिकाधीश जन्माष्टमी पर हीरा, मोती एवं रत्नों से जड़ित पोशाक धारण करेंगे।
 
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी 2024 कृष्ण सुदामा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को हीरा, मोती एवं रत्नों से जड़ित पोशाक धारण करेंगे। भव्य शृंगार के बाद ठाकुर को पाग, पंजीरी के भोग सेवित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी के दृष्टिगत सफाई की जा रही है। इसके बाद मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी।

बड़ी संख्या में आराध्य के जन्म के दर्शन करने वालों भक्तों की सुविधा के लिए द्वारों पर पुलिस बल तैनात करने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश किया जाएगा और मंदिर के दो द्वारों से निकास की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें