फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजे कृष्ण के धाम, बिखर रही अलौकिक छटा, देखें वीडियो

Thu, 18 Aug 2022 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
Janmashtami 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्तों के स्वागत के लिए मथुरा नगरी तैयार है। प्रत्येक तिराहे और चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया है, तो वहीं रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए कृष्ण के धामों से अलौकिक छटा बिखर रही है। कृष्ण नगरी के प्रवेश मार्ग उल्लास का अहसास करा रहे हैं। 
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहरभर के मंदिरों में विशेष साज-सज्जा हुई। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा उठे। ब्रज में कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों कृष्ण भक्त मथुरा आते हैं। कृष्ण भक्तों को इस दिन का खास इंतजार रहता है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान को रंगीन झालरों से सजाया गया है। रात में इसकी भव्यता देखते ही बनती है। इसके अलावा प्रेम मंदिर, श्री प्रियाकांत जू मंदिर, हनुमान मंदिर नौझील, वृंदावन का अक्षय पात्र मंदिर और जन्मस्थान के भागवत भवन में विद्धुत सजावट मन मोह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें