फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: आगरा में श्रीकृष्ण के जन्म का छाया उल्लास, देर रात मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव

Sat, 20 Aug 2022 01:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में कार्यक्रम शुरू हो गए। देर रात तक उत्सव का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन
यमुना में कृष्ण जन्मलीला का मंचन किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात्रि के 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियालों बजते ही योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छा गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की....लड्डू गोपाल की जय, बांके बिहारी के जयकारे घरों से लेकर मंदिरों तक समवेत स्वरों में गुंजायमान होते रहे। इस अवसर पर दिन में यमुना नदी में कृष्ण के जन्म की लीला का मंचन किया गया। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लॉयर्स कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, लॉयर्स कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिरों में फूल बंगले, छप्पन भोग और आकर्षक झांकियों के बाद रात्रि 12 बजते ही कान्हा ने जन्म लिया। पुरोहितों ने लड्डूगोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया। कान्हा के जन्म की पूजा के साथ ही जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। कान्हा की आरती उतारी गई। 

सिकंदरा स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। घरों में भी जन्मोत्सव की पूजा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रात्रि 12 बजे मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। भगवान को नाना प्रकार के पाग, माखन, मिश्री का भोग लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचामृत व पंचगव्य से हुआ कन्हैया का अभिषेक

कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में उत्साह व उमंग के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कन्हैया का अभिषेक पंचामृत व पंचगव्य से किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव सुबह मंगला आरती के साथ प्रारंभ हुआ। शृंगार आरती, दर्शन आरती, गौर आरती, उत्थापन आरती, महाआरती सहित आठ विशेष आरती की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

बंदियों ने बनाई कंस कारागार गृह की झांकी 

जन्माष्टमी पर केंद्रीय कारागार में बंदियों ने भव्य सजावट की। जेल के गेट से लेकर अंदर तक झालर लगाई गईं। कारागार के मंदिर पर सजावट की गई। कंस कारागार गृह मथुरा की भी झांकी बनाई गई। बंदियों ने धार्मिक आयोजन किए। इस दौरान जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें