फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर जाम: आगरा से मथुरा तक सफर हुआ मुश्किल, वाहनों की लग रही कतारें

Mon, 01 Jul 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

आगरा-मथुरा हाईवे पर तीन दिन से जाम लग रहा है। हालांकि कुबेरपुर से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है, इसके बाद ही हालत नहीं सुधर रहे हैं। रोडवेज बसें रोजाना जाम में फंस रहीं हैं।
 
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गांव बाद में हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड पर जलभराव व गड्ढे हो गए हैं। इससे पिछले तीन दिनों से जाम की समस्या बनी है। आगरा-मथुरा हाईवे से सफर करना मुसीबत का सबब बन गया है। वहीं हाईवे से भारी वाहनों को कुबेरपुर पर मार्ग बदलकर यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जा रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन फंस रहे हैं। मथुरा की दूरी तय करने में दो से तीन घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन


मथुरा के बाद में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जाम का असर रुनकता से ही दिखाई देने लगता है। पिछले तीन दिन से दिल्ली की ओर जाने वाले 80 फीसदी वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन मथुरा से आगरा आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

 

मथुरा में नौकरीपेशा लोगों के अलावा रिफाइनरी में काम करने जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। रोडवेज बस चालकों ने भी अपने रूट बदल दिए हैं। कई बसें अब वाया बलदेव होकर जा रही हैं। दैनिक यात्री आवास विकास काॅलोनी के शालू तिवारी ने बताया कि हाईवे से मथुरा जाना किसी सजा से कम नहीं है। सुबह से लेकर रात तक रिफाइनरी से मथुरा तक पहुंचने में ही दो घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में वाहनों को रुनकता से ही डायवर्ट करना चाहिए। इसका असर कुबेरपुर से ही दिखाई देना शुरू हो जाता है।

 

पर्यटकों के वाहन एक्सप्रेस-वे से ही जा रहे
पर्यटन उद्यमी राकेश चौहान का कहना है कि आगरा-मथुरा हाईवे पर जाम की समस्या के कारण ज्यादातर पर्यटक वाहन एक्सप्रेस-वे से ही आवागमन कर रहे हैं। लेकिन कई बार दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन फंस जाते हैं। उनका टूर प्लान भी कैंसिल करना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन

कुबेरपुर से रूट डायवर्ट दूसरे दिन भी जारी
एसीपी डॉ सुकन्या शर्मा ने बताया कि मथुरा हाईवे पर रिफाइनरी क्षेत्र में जाम लग रहा है। इसे देखते हुए कुबेरपुर, खंदौली से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शनिवार की दोपहर से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जा रहा है। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस व थाने से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें