फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृगला गोवर्धन और चांदेश्वर रोड इलाके में कभी भी फैल सकती हैं बीमारियां

विज्ञापन
चांदेश्वर रोड पर खाली पड़े प्लॉट में भरा पानी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जगह-जगह बिखरी गंदगी, मुख्य मार्ग पर जलभराव। कुछ ऐसा ही हाल है मोहल्ला गोवर्धन और चांदेश्वर रोड का। शहर में संक्रामक बीमारियां पांव पसार रही हैं। इसके बाद भी नगर पालिका सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ला चांदेश्वर रोड पर जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे लोगों को मलेरिया और डेंगू का डर सता रहा है। शहर के मोहल्ला गोवर्धन का भी हाल ऐसा ही है। यहां प्लाटों में पानी भरा हुआ है। सड़क पर गंदगी फैली है।
विज्ञापन

दवा का छिड़काव नहीं कराया
शहर के चांदेश्वर रोड पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। घरों का पानी मोहल्ले में प्लांटों में भर रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मच्छरों की रोकथाम के लिए भी दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है।
मोहल्ले में जलभराव और गंदगी के बारे में कई बार नगर पालिका से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां कभी भी संचारी रोग फैल सकते हैं।
विज्ञापन

अवनीश कुमार, चांदेश्वर रोड
मोहल्ले में मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और जिले में डेंगू के मरीज मिलने से लोग भयभीत हैं। नगर पालिका इसके बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है।
राकेश कुमार निवासी चांदेश्वर रोड
नहीं बनी हैं नालियां
शहर के मोहल्ला गोवर्धन में भी जगह-जगह जलभराव है। जलभराव का कारण यहां नाली और गली का निर्माण न होना है। स्थानीय लोगों को भी संचारी रोगों और डेंगू-मलेरिया का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि पालिका न तो दवा का छिड़काव करा रहे हैं, न ही फॉगिंग कराई गई है। शाम होते ही मच्छर मुसीबत बन जाते हैं।
बीते वर्ष मोहल्ले में चार लोगों की डेंगू से मौत हुई थी। इसके चलते लोगों को गंदगी और जलभराव के कारण फिर से डेंगू फैलने की चिंता सता रही है।
सरला देवी, मोहल्ला गोवर्धन
पिछली साल की स्थिति से नगर पालिका ने सबक नहीं लिया है। जगह-जगह गंदगी और जलभराव है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो बीमारी फैल सकती हैं। नीरज यादव, मोहल्ला गोवर्धन
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था और जलभराव को लेकर प्रयास जारी हैं। सफाई इंस्पेक्टर और नायकों को अभियान चलाकर सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें