फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: 'जनता को मूर्ख नहीं बना सकते...' पहलगाम हमले पर आगरा में क्या बोले जगद्गुरु शंकराचार्य, देखें वीडियो

Sat, 26 Apr 2025 02:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पहलगाम हमले की घटना पर जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सख्त टिप्पणी की। साथ ही सरकार से भी हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हिंदुओं पर हमला सोची समझी साजिश के तहत हुआ है। धर्म पूछकर मारा जाना, यह बर्बरता की निशानी है। आतंकियों की ये सीधी युद्ध की चेतावनी है। सरकार को इसकी निंदा नहीं, बल्कि दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। सिंधु जल संधि को खत्म करके जनता को मूर्ख नहीं बना सकते। सबसे पहले आतंकी हमले के जिम्मेदार की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके बाद सीमापार बैठे आकाओं को सबक सिखाने के लिए सरकार युद्ध की तैयारी करे। देश की जनता सरकार के साथ है। पहलगाम में हुए हत्याकांड से व्यथित जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ये बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP Board 10th Result: प्रदेश में आगरा के मेधावी नंबर-1, तोड़ा नौ साल का रिकार्ड; 94.99 प्रतिशत रहा रिजल्ट

वे शुक्रवार को ग्वालियर से होते हुए आगरा आए थे। उन्होंने दयालबाग स्थित डॉ. दीपिका उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम का अवलोकन किया। उन्होंने पहलगाम की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि बार-बार पानी बंद करने की हमारी सरकार की ओर से बात की जाती है। क्या सचमुच यह संभव है? पानी बंद करा देने की धमकी देने से यह आतंकी कार्रवाई बंद नहीं होगी। अच्छा हो कि अब सीधी कार्रवाई की जाए। 

ये भी पढ़ें-UP: पहलगाम आतंकी हमला सरकार की विफलता...अखिलेश यादव ने साधा निशाना, भाजपा नेताओं के लिए कही ये बात

 
विज्ञापन

उन्होंने गोमाता के संरक्षण पर बात करते हुए कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए मुहिम चला रहे है। गोमाता के संरक्षण के लिए 33 करोड़ मतदाता तैयार करना लक्ष्य है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक गो सांसद नियुक्त किए जा रहे हैं। मतदाता इन गो सांसदों को चुनकर संसद में भेजेंगे। तभी गोसेवा का सच्चे मायने में संरक्षण हो पाएगा। अंत में उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए देसी गाय, जिसे रामा गाय का नाम दिया है, के संरक्षण का आह्वान किया। दोपहर को सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए, जहां वे बद्रीनाथ और केदारनाथ के पट खुलवाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें