फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिर में गहरी चोट से हुई थी आईटीआई के छात्र की मौत

Sat, 28 Dec 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- भोगांव रोड पर मिला था शव, अभी तक पुलिस को नहीं मिली तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। एटा के आईटीआई छात्र की मौत सिर में किसी भारी वस्तु से गंभीर प्रहार के कारण गहरी चोट लगने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ है। शुक्रवार को शव भोगांव रोड पर ईसीईएच परिसर में युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। देर रात परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।
जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नाचे खिरिया निवासी जोगिंदर कुमार 22 का शव शुक्रवार की दोपहर भोगांव रोड पर ईसीईएच परिसर में पड़ा मिला था। सिर से खून बह रहा था। उसकी सिर कुचल कर हत्या की गई थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो जोगिंदर की मृत्यु सिर में गहरी चोट लगने की वजह से अंदरूनी रक्तस्राव की वजह से हुई है। अब पुलिस के सामने सवाल ये है कि चोट किसी भारी या नुकीली चीज से मारी गई तो वह हथियार कहां है। हत्या करने वाला कौन है और कहां है। पुलिस अभी तक पूरे मामले की हत्या के एंगल पर ही जांच कर रही है। वहीं अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी का कहना है कि गहनता से जांच की जा रही है। युवक की हत्या की गई है या उसके साथ जो भी कुछ हुआ है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें