फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के लाजपत नगर में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, दीवार और छत में आई दरारें

Sat, 28 Dec 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के लाजपत नगर में मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। धमाके की आवाज से परिजन दहशत में आ गए। घर की दीवारों में दरारें आ गईं। 

 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में शुक्रवार की रात एक घर पर आकाशी बिजली गिर गई। आकाशी बिजली गिरने के चलते परिजनों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आकाशी बिजली गिरने के कारण हुई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन




शुक्रवार की रात को शहर में करीब तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में छिप गए। लाजपत नगर निवासी विजय बहादुर के घर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे परिजन में अफरा तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर के अंदर सभी विद्युत उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के अंदर बिजली की वायरिंग पूरी तरह से जल गई। मकान स्वामी विजय बहादुर ने बताया के जिस समय आकाशीय बिजली गिरी वह अपने परिवार के साथ बेडरूम में बैठे हुए हैं थे। आकाशीय बिजली छत पर रखी पानी की टंकी पर गिरी इसके कारण मकान की दीवारें भी दरक गई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें