फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हुई बरसात, आलू की खोदाई रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। दोपहर दो बजे तक 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश से जहां आलू की खोदाई का कार्य रुक गया है, वहीं किसान गेहूं के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने की आशंका मौसम वैज्ञानिक ने जताई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बादलों के साथ हुई। कुछ ही देर में जिलेभर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर कभी तेज तो कभी सामान्य बारिश होती रही। बारिश के कारण मंगलवार की तुलना में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण बुधवार को आलू की खोदाई का काम रुक गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश से जहां आलू की खोदाई प्रभावित हुई है, वहीं सरसों की फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है, हवा चल सकती हैं।
मौसम नहीं हुआ साफ तो होगा नुकसान
बुधवार को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश नुकसानदायक नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा का कहना है कि बुधवार को हुई बारिश से सिर्फ आलू की खोदाई प्रभावित हुई है। अगर मौसम एक-दो दिन में साफ हो जाता है तो आलू को नुकसान नहीं होगा। अगर और बारिश होती है और मौसम साफ नहीं होता है तो आलू खेत में सड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से आलू की खोदाई प्रभावित हुई है। अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो आलू की फसल को नुकसान होगा। आलू खेत में ही सड़ने लगेगा।
-सालिगराम, बिरायमपुर
गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। इसके अलावा आलू, सरसों की फसल के लिए बेमौसम बारिश नुकसानदायक है
अतर सिंह, जागीर
पहले से ही आलू की फसल में झुलसा रोग लगने से किसान परेशान था। अब बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
शिवरतन, जगतपुर
बुधवार को सामान्य बारिश हुई, इस कारण नुकसान नहीं हुआ है। आगे बारिश होती है तो आलू-सरसों की फसल को नुकसान होगा।
रामभरोसे, जमथरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें