फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली प्रतियागिता में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। शहीद स्मृति मेला एवं सर्वजन विकास प्रदर्शनी में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 टोलियों ने भाग लिया। महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 से 12 बजे तक चली रंगोली प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एकता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, मतदान का महत्व, राष्ट्रीय पक्षी, शिक्षा और बेटियां आदि विषयों पर आकर्षक रंगोली बनाई गईं। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा शालिनी, मोनी, गुड़िया, अद्या दुबे और आशी दुबे द्वारा बनाई गई रंगोलियों को संयुक्त रुप से प्रथम स्थान के लिए चुना गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया और ईओ दुर्गेश कुमार ने रंगोली का निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल में शीलवती, नेहा सिंह, उर्वशी सक्सेना, भावना शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें