फिरोजाबाद के प्रमुख अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्य को शहर के चार रईसजादों ने उनके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले में उनसे चौथ मांगी। प्रधानाचार्य के पति की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि फिरोजाबाद में बुधवार को नामी स्कूल की प्रिंसिपल के साथ हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। स्कूल की प्रधाचार्य के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को फोन पर लगातार धमकी दी जा रही थीं।
धमकी देने वाले युवक उनकी पत्नी के फोटो सोशल मीडिया पर डाकर बदनाम करने की बात कह रहे थे और इसके एवज में 40 लाख रुपये की चौथ मांगी। वर्ष 2014 में भी उनको इसी तरह की धमकियां देते हुए बदनाम किया गया था।