फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः ईशन नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान, भाजपाइयों ने की सफाई

विज्ञापन
16एमएनपी-38-ईशन नदी में सफाई करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला प्रशासन के ईशन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में रविवार को भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने देवी रोड पर ईशन नदी में सफाई की। साथ ही अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी पदाधिकारियों के साथ देवी रोड पर ईशन नदी पर पहुंचे। उन्होंने पुल के पास नदी में जलकुंभी की सफाई की। लगभग दो घंटे तक भाजपाइयों ने यहां श्रमदान किया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे भी नदी की सफाई में योगदान करें। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नदी की सफाई में योगदान करने के साथ ही नदी को गंदा न करने की अपील की है। उन्होंने कहा लाख प्रयास के बाद भी कुछ लोग नदी को गंदा कर रहे हैं।
ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के सफाई अभियान में शिवदत्त भदौरिया, राहुल राठौर, अमित गुप्ता, करन पाल सिंह चौहान, एसके दुबे, शिव प्रताप सिंह, अमित सिंह चौहान, शिव अवतार बाल्मीक, भोला चौहान, भरत दुबे, हरिओम दुबे, भोले बाल्मीकि, दीप प्रकाश, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागर में वरिष्ठजनों के साथ ईशन नदी के प्राचीन स्वरूप को लेकर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने बताया कि 80 के दशक तक ईशन नदी में पूरे वर्ष पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहता था। वर्ष 1961, 1982 और 2003 में ईशन नदी में बाढ़ आई। बाढ़ के चलते कई दिन तक लोग घरों में रहने को मजबूर थे। धीरे-धीरे नदी के किनारे अनाधिकृत अतिक्रमण हुए और जिन स्रोतों से पानी आता था, उन्हें बंद कर दिया गया। इसके चलते शहर की प्रमुख नदी नाला बनकर रह गई। इस दौरान साहित्यकार श्रीकृष्ण मिश्र, डॉ. सीपी गोयल, घनश्याम दास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें