फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटीः अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने के सपने को लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आए परिणाम ने सैकड़ों अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने को ग्रहण लगा दिया है। उनकी अंकतालिका में परीक्षा परिणाम में शून्य अंक दर्शा दिया गया है। इसके साथ ही स्टेट में इनवेलिड दर्शाया गया है, जिससे अभ्यर्थी काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले 8105 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें प्राथमिक स्तर के लिए 5442 एवं उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 2663 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इन परीक्षार्थियों का परीक्षा नियमक प्राधिकारी प्रयागराज ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परिणाम के आने के बाद जो ऑनलाइन अंक तालिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं उनको देखकर अभ्यर्थियों के होश उड़ गए। जिले के ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी बताए जा रहे हैं, जिनके परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी आई है। उनकी अंकतालिका में शून्य अंक दर्शाया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को अपना भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।
अभ्यर्थी सचिन ने बताया कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ। उसे परीक्षा में उत्तीर्ण होने की पूरी उम्मीद है। उसकी अंकतालिका पर शून्य अंक दर्शाने के साथ ही स्टेटस में इनवेलिड सीरीज अंकित कर दिया गया है। छात्रा सौरभी पांडेय ने बताया कि उसकी अंकतालिका में भी शून्य अंक दर्शाया गया है। छात्रा दीप्ति ने बताया कि उसकी अंकतालिका पर शून्य अंक के साथ इनवेलिड सीरीज दर्शाया गया है। ऐसे अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का फिर से मूल्यांकन कराने के साथ ही फिर से परीक्षा परिणाम घोषित कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें