फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: राया के कटरा बाजार में दुकान से लोहे की किवाड़ काटा, परचून की दुकान से लाखों की चोरी

Mon, 12 Aug 2024 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राया के कटरा बाजार में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। परचून की दुकान से चोर लाखों का माल ले उड़े। वहीं पास की ही कपड़े की दुकान की दीवार काटने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब व्यापारी दुकान खोलने के लिए पहुंचे।
 
विज्ञापन
कटरा बाजार में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा राया के रेलवे फाटक के समीप रविवार की रात कटरा बाजार से परचून की दुकान में लोहे की किवाड़ काटकर चोर लाखों रुपए की नगदी सहित समान चुरा ले गए। वहीं समीप में एक क्लॉथ स्टोर की दीवार काटकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। 
विज्ञापन


गली शिवदत्त निवासी मोहनलाल अग्रवाल की कटरा बाजार में थोक व रिटेल की परचून की दुकान है।  रविवार की रात उनकी दुकान में तीसरी मंजिल पर चोरों ने गैस कटर से लोहे की किवाड़ों को काटकर नीचे उतर आए। इस दौरान उन्होंने दुकान में रखे देशी घी के टीन, तेल, मेवा, मसाले, क्रीम, पाउडर आदि के साथ गल्ले में करीब 10 -15 हजार रुपये की नगदी पार कर ले गए। सुबह दुकान खोलने आए दुकान स्वामी को समान बिखरा मिला।

 जानकारी के बाद दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। वहीं दुकान के बराबर रघुवर दयाल पवन अग्रवाल की कपड़े की दुकान है। वहां पर भी चोरों ने तीसरी मंजिल पर पहुंचकर सीढ़ियों की पटिया काटकर दुकान में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। एक स्थान पर दो दुकानों में चोरी की घटना की जानकारी होते ही व्यापारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। व्यापारियों ने चोरी की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें