फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: विष्णुपद-कोणार्क मंदिर की यात्रा कराएगी रेलवे, जान लें इस शानदार टूर पैकेज का किराया

Tue, 02 Apr 2024 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो  विष्णुपद-कोणार्क मंदिर की यात्रा के लिए यह सही मौका है। परिवार के साथ यहां जाना बहुत ही रोमांचक और यादगार बन जाएगा। 
 
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे का टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भारत गौरव विशेष ट्रेन कोलकाता गंगासागर यात्रा का संचालन करा रहा है। इसमें 17500 रुपये में 9 रात और 10 दिन का पैकेज है। भोजन, ठहरना और यातायात भी शामिल है। यात्रा 25 अप्रैल से 4 मई तक रहेगी।
विज्ञापन


 

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा में विष्णुपद मंदिर, बैद्यनाथ मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, पुरी के स्थानीय मंदिर, गंगा सागर, कोलकाता का काली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

 
विज्ञापन

ट्रेन में 767 सीटें हैं। टू एसी की 49, थ्री एसी की 70, स्लीपर की 648 सीटें हैं। आगरा कैंट, ग्वालियर , वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट और काशी-बनारस से ट्रेन में सवार हो सकते हैं। स्लीपर क्लास में 17500 रुपये प्रति व्यक्ति और 5-11 साल तक के प्रति बच्चों के लिए 16400 रुपये शुल्क है। थ्री एसी में एक से तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 28300 रुपये और 5-11 साल तक के बच्चों के लिए 2700 रुपये है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें