फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल पर बेहोश होकर गिरा ईरानी पर्यटक, तत्काल भेजा गया अस्पताल

Sat, 10 Feb 2024 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के फॉरकोर्ट एरिया में ईरान से आए पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ये देख वहां मौजूद  पर्यटन पुलिस ने तत्काल ही पर्यटक को अस्पताल भेजा है।
 
विज्ञापन
ताजमहल पर बेहोश होकर गिरा ईरानी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में शनिवार को दो विदेशी पर्यटक बेहोश हो गए। इनमें से एक ईरान और दूसरा जर्मनी का है। दोनों ही पर्यटकों को सीआईएसएफ की क्यूआरटी के जवानों और एएसआई कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को इलाज के बाद भेज दिया गया।
विज्ञापन




शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे फोरकोर्ट में ईरान से आया पर्यटक मम्म्मद रेजा शाकेरी बेहोश होकर गिर गया। साथ आई महिला पर्यटक और गाइड ने उन्हें उठाया। सूचना पर सीआईएसएफ और एएसआई के स्टाफ ने व्हीलचेयर पर उसे बिठाया और परिसर से बाहर लेकर आए। यहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पता चला कि पर्यटक का सुगर लेवल बेहद कम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना जर्मनी के पर्यटक मैक्समिलन के साथ हुई। वह शाम को ताजमहल देखने के लिए अपनी महिला मित्र के साथ आए थे। ताज के अंदर भ्रमण करते हुए उनकी तबियत खराब हो गई। इस पर एएसआई और सीआईएसएफ के कर्मचारी उन्हें लेकर ताजमहल पूर्वी गेट पर बनी डिस्पेंसरी पर ले गए, जहां इलाज के बाद उसे होटल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें