फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवेचक रहा गैरहाजिर, नवोदय कांड में नहीं हो सकी गवाही

Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाने में दर्ज बहुचर्चित नवोदय कांड में शनिवार को एडीजे विशेष पॉक्सो जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट में विवेचक की गवाही थी। विवेचक गैर हाजिरी रहा। इसके चलते गवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से इस मामले में अभिषेक गुप्ता कोर्ट में पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब विवेचक पोप सिंह हाजिर नहीं हुए तो विवेचक की गवाही के लिए अगली तिथि लगाना तय हुआ। बता दें कि 16 सितंबर 2019 को भोगांव के नवोदय विद्यालय की छात्रा का शव हास्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की बात सामने आई थी। स्लाइड और कपड़ों की जांच से छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया था। इस प्रकरण में अभी तक पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
अन्य आरोपियों को लेकर विवेचना चल रही है। वर्तमान में एसआईटी इसकी विवेचना कर रही है। मगर, दुष्कर्म करने वालों का पता अब तक नहीं लग सका है। चार संदिग्धों का नार्को टेस्ट, 12 का पालीग्राफी टेस्ट, 5000 का डीएनए टेस्ट कराया जा चुका है। तीन हजार लोगों से पूछताछ हो चुकी है। 6600 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें