-एडीएम से शिकायत करतीं जीजीआईसी घिरोर की छात्राएं।
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर की छात्राएं शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील घिरोर पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी से हटाए जाने की मांग की।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर की छात्राएं शनिवार को एक बजे तहसील घिरोर पहुंचीं। छात्राओं ने कहा कि पिछले दिनों प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान उन लोगों ने शिकायत अधिकारियों से की थी। इसके चलते प्रधानाचार्य उन लोगों से नाराज हैं। छात्राओं ने एडीएम को बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान वह उन्हें परेशान कर सकती हैं ऐसे में उन्हें केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए किसी और को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी जाए। एडीएम ने छात्राओं को भरोसा दिया कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डीआईओएस को दी।