नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने मंगलवार को मेगा रीजनल इन्वेस्टर सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) का सहयोग रहा। विशेषज्ञों ने सीमित संसाधनों में भी सुरक्षित और लाभकारी निवेश के बारे में बताया। साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए कहा गया।
ये भी पढ़ें - UP : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसने जा रहा है नया शहर, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम; 14 लाख लोगों को मिलेगा घर
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यशाला में एसआईपी सहित अन्य में निवेश के बारे में बताया गया। एनएसई के कृष्णन अय्यर ने कहा कि मेगा आरआईएसए लोगों तक विश्वसनीय वित्तीय जानकारी पहुंचाता है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, एनएसई ने देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 14,679 निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
ये भी पढ़ें - UP: पहले हाथ फिर काटा गला...मौसेरी बहन के प्रेमी को इसलिए दी खौफनाक मौत, जिससे उसकी और कोई और न देखे