फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Mela 2025: तीन दर्जन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के स्थान पर 5 मिनट, रेलवे ने की तैयारी

Wed, 25 Jun 2025 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुड़िया मेले को लेकर रेलवे ने तैयारी कर ली है। यात्रियों को परेशानी न हो, इस वजह से ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट का किया गया है। 
 
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन से उतरने व चढ़ने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन पर करीब तीन दर्जन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के स्थान पर 5 मिनट करने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालु को भीड़ में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


 

रेलवे जंक्शन से रोजाना अप-डाउन लाइन पर 380 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें से 72 ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रोजाना के मुताबिक मेले में अधिक यात्री आएंगे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेलवे लगातार व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों प्रवेश द्वार पर यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में कई शहरों से श्रद्धालु आते हैं। जंक्शन के गेट नंबर दो पर गोवर्धन जाने के लिए यात्रियों को बसे मिलेंगी। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए वाणिज्य विभाग की टीमें तैनात रहेगी। वहीं दिल्ली और आगरा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए सभी प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी तैनात रहेंगे। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेले के दौरान 33 ट्रेनों का ठहराव 2 से 5 मिनट करने का निर्णय लिया है। इससे यात्री जल्दबाजी में न उतरकर आराम से उतर सकें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें