फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Tea Day: तरोताजा करती है चाय की चुस्की...पर पहुंचा सकती है नुकसान, चिकित्सकों ने किया आगाह

Wed, 21 May 2025 03:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

घरों में सुबह चाय की चुस्की के साथ होना सामान्य बात है। लेकिन चाय अधिक पीना भी खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों ने इसको लेकर आगाह किया है।
विज्ञापन
चाय का गिलास। - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाय आम भारतीयों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। चाय के शौकीनों को इसकी एक चुस्की तरोताजा कर देती है। 21 मई का दिन ही अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। शौकीनों को परंपरागत रूप से अदरक वाली, इलायची और मसाला चाय लुभाती है। 
विज्ञापन


पेशे से शिक्षक गौरी कहती हैं कि मेरे दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। स्कूल से लौटने के बाद काम की थकान मिटानी हो या फिर शाम के लिए खुद को ऊर्जा से भरना हो, चाय मेरे लिए किसी टॉनिक की तरह काम करती है। भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान मुल्तान (पाकिस्तान) से आगरा आए 87 वर्षीय मनोहर लाल मुतरेजा बताते हैं कि उस समय लोग चाय नहीं पीते थे। चाय को सेहत का दुश्मन माना जाता था।

चाय में लगा सेहत का तड़का
हर्बल, ग्रीन, ब्लैक, लेमन और डिटॉक्स चाय का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लोगों के स्वाद और सोच दोनों में बदलाव आया है। वजन कम करने से त्वचा पर निखार लाने के लिए अलग-अलग तरह की चाय बाजार में मौजूद है। फिर चाहे वो अपराजिता के फूलों वाली नीली चाय हो या गुड़हल और गुलाब वाली लाल चाय। कैमोमाइल फूलों के साथ लेमनग्रास और पीच चाय भी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन


 

कैफे में बैठकर पी रहे हैं चाय
टी नॉलेज चाय के साथ किताबों के शौकीनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सेक्टर 11 सी स्थित टी-नाॅलेज के मालिक अमित बताते हैं कि यहां पर चाय पीने के साथ 300 किताबों को लोग मुफ्त में पढ़ सकते हैं।

इतिहास
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास सिर्फ 20 साल पुराना है। साल 2005 में प्रमुख चाय उत्पादक देश में एक साथ आए और नई दिल्ली में पहली बार चाय दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य चाय उद्योग में काम करने वालों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना था। साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-UP: 'डॉक्टर डेथ' इस नहर में खेलता था खूनी खेल...लाश को बनाता था मगरमच्छों का निवाला; दहशत में रहते हैं ग्रामीण

 
विज्ञापन

चाय के नुकसान
एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.आशीष जैन के अनुसार अधिक चाय पीने से यह नुकसान हो सकते है। इसलिए चाय को अधिक मात्रा में पीने से बचना चाहिए।

- सुबह खाली पेट चाय पीने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
- चाय में मौजूद कैफीन डाययूरेटिक की तरह काम करती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
- ज्यादा चाय पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
- चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को प्रभावित करता है, इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।
- चाय में मौजूद कैफीन से नींद में भी समस्या आ सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें