फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी एसटीएफ बनाकर की छापेमारी...जमकर की वसूली, टीएसआई का ऐसा कारनामा; गांव में परिजनों ने साधी चुप्पी

Wed, 21 May 2025 02:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फर्जी एसटीएफ बनाकर वसूली करने वाला ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अजीत यादव मैनपुरी का रहने वाला है। उसका कारनामा गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पूरे मामले में परिजनों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
टीएसआई अजीत यादव के घर के बाहर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर कानपुर में वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग सरगना टीएसआई अजीत यादव की गिरफ्तारी व जांच के संबंध में कानपुर पुलिस मैनपुरी भी आ सकती है। अजीत यादव, एलाऊ थानाक्षेत्र के गांव मांझगांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


अजीत के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन इस संबंध में गांव वालों से भी बात नहीं कर रहे हैं। वह किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर रहे हैं। इधर, गांव में अजीत यादव का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि अजीत यादव ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के तौर पर कानपुर में तैनात था। उसने होमगार्ड, महिला पीआरडी जवान समेत छह लोगों के साथ मिलकर वसूली गैंग बनाया। फर्जी एसटीएफ बनकर हूटर लगी गाड़ियों से सेक्स रैकेट, होटलों और जुआ सट्टे के अड्डों पर छापेमारी करते हुए धन वसूली की, लोगों के साथ मारपीट कर उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी और गिरफ्तारी का डर दिखाकर लाखों की वसूली की। 

 
विज्ञापन

कानपुर के हनुमंत विहार के एक युवक और रावतपुर की महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें खुलासा कर पांच आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली। अजीत यादव अभी फरार है। इंस्पेक्टर थाना एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि अभी कानपुर पुलिस ने संपर्क नहीं किया है। अगर, वहां की पुलिस कोई सहयोग मांगेगी तो उच्चाधिकारियों के आदेश पर पूरा सहयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-UP: 'डॉक्टर डेथ' इस नहर में खेलता था खूनी खेल...लाश को बनाता था मगरमच्छों का निवाला; दहशत में रहते हैं ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें