फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Day of the Girl Child: जागरूकता ने बदली सोच, 'परियों' की संख्या में बढ़ोत्तरी

Sun, 11 Oct 2020 01:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • लिंगानुपात:1000/920
  • पांच साल तक के कुल बच्चे: 752507
  • पांच साल तक के बच्चे-बच्चियों का अनुपात: 395640/356867
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020: फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियां बोझ नहीं है, मौका मिले तो वह भी अपनों का नाम रोशन कर सकती हैं। अब यह बात लोग समझने लगे हैं। पढ़ाई-लिखाई और जागरूकता के कारण लोगों की बदली सोच से परियों की संख्या में करीब 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। लिंगानुपात का भी यही हाल है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में पांच साल तक के 752507 बालक-बालिकाएं हैं। इसमें से बालकों की संख्या 395640 है और 356867 बालिकाएं हैं। बीते दो साल में बालिकाओं की संख्या में दस से 11 फीसदी की वृद्धि हुई थी। यही हाल लिंगानुपात में हुआ है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाकः ताजनगरी में सुरक्षित नहीं बालिकाएं, हैरान करने वाले हैं पुलिस के आंकड़े
विज्ञापन


बालिकाओं की संख्या बढ़ने से लिंगानुपात में भी सुधार हुआ। 2017 में एक हजार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 909 थी, जो अब बढ़कर एक हजार पुरुषों के मुकाबले 920 हो गया है। बेटियों की बढ़ती संख्या में सामाजिक सोच में बदलाव के साथ भ्रूण लिंग जांच पर सख्त कानून और निगरानी का भी असर हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच करने वालों पर सख्त कानून बना है, इससे गर्भ में बेटियों की पहचान कर हत्या करने के मामलों पर रोक लगी है। लोग भी अब बेटियों को बोझ न मानकर उनको आगे बढ़ने का पूरा मौका दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें